फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:  सिनेमा हाॅल में ठंडी पेटीज देने पर बवाल, कैंटीन कर्मचारियों ने दर्शकों को गिराकर पीटा

Thu, 20 Aug 2026 11:13 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के सिनेमा हाॅल में ठंडी पेटीज देने का विरोध करना दर्शकों को भारी पड़ गया। सिनेमा हाॅल के कैंटीन कर्मचारियों ने दर्शकों को गिराकर पीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
सिनेमा हाॅल में दर्शकों को पीटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सिनेमा हाॅल की कैंटीन में ठंडी पेटीज देने का विरोध करना दर्शकों को भारी पड़ गया। कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना हरीपर्वत पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन


http://

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ज्ञान नगर कॉलोनी निवासी शिवम कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार को वह भगवान टॉकीज स्थित श्री टॉकीज में अपने साथियों के साथ रात 9:45 बजे की फिल्म का शो देखने आए थे। अंतराल में वह कैंटीन में पेटीज खाने गए। वहां कर्मचारी ने रुपये लेने के बाद उन्हें ठंडी पेटीज खाने को दी। उन्होंने गर्म देने का अनुरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात पर कर्मचारी नाराज हो गए और गाली गलौज देने लगे। इसके बाद तीन कर्मचारी कैंटीन से बाहर आ गए। उनके और दोस्त विकास के साथ मारपीट की। जिससे सिर और पैर में चोट लग गई। शिवम के साथ फिल्म देखने गए राहुल राज जोशी के पास घटना का वीडियो होने के बाद भी पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की है। इस तरह तो कैंटीन वाले किसी भी दर्शक के साथ मारपीट करेंगे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें