फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वृंदावन में शराब और मांस की बिक्री पर लगे रोक; इस मांग के संग 10 दिन से अनशन पर बैठे रोहित; बिगड़ी तबीयत

Thu, 20 Aug 2026 09:32 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में ब्रजभूमि को मांस और मदिरा मुक्त कराने की मांग को लेकर अलीगढ़ के रोहित मलान पिछले 10 दिनों से वराह घाट पर आमरण अनशन कर रहे हैं, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई है। अनशनकारी के समर्थन में चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
रोहित मलान को समर्थन देने पहुंचे चित्रगुप्त पीठ के स्वामी सच्चिदानंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रजभूमि को मांस और मदिरा मुक्त बनाने की मांग के संबंध में हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया युवक पिछले दस दिन से वराह घाट पर आमरण अनशन पर बैठा है। उनकी तबीयत खराब होने लगी है। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने अनशन स्थल पर पहुंचकर उसकी मांग का समर्थन किया है।
विज्ञापन


अलीगढ़ के टप्पल निवासी रोहित द्वारा अन्न-जल देने से उनकी शारीरिक स्थिति बेहद कमजोर होने लगी है। रोहित की तबीयत बिगड़ने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में सनातन प्रेमी उनके समर्थन में वृंदावन पहुंचने लगे हैं। आंदोलन को आध्यात्मिक बल देते हुए चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने भी अनशन स्थल पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

लोगों ने स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध मांस-मदिरा विक्रेताओं को संरक्षण दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर नगर में खुलेआम मांस बिक्री का वीडियो वायरल हो रहा है। रोहित मलान ने कहा कि जब तक ब्रजभूमि को पूरी तरह से मांस-मदिरा मुक्त घोषित नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें