फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पीईटी: पहली पाली की परीक्षा संपन्न, केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थी बोले- आसान था प्रश्न-पत्र

Fri, 30 Oct 2026 12:56 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में पीईटी की पहली पाली की परीक्षा संपन्न हो गई है। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी दिखाई दी। अभ्यथियों का कहना था कि प्रश्नपत्र आसान था।
विज्ञापन
यूपी पीईटी परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में शुक्रवार को अभ्यर्थियों को प्रश्न-पत्र आसान लगा। आगरा में परीक्षा के लिए 49 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 45 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक संपन्न हुई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन


पहली पाली की परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे खिले नजर आए। उनके मुताबिक, गणित, सामान्य अध्ययन और हिंदी के प्रश्न सरल रहे। संविधान के जोड़े गए प्रश्न को छोड़कर पेपर में कोई विशेष कठिनाई नहीं आई। हिंदी का प्रश्नपत्र सबसे आसान रहा। कुल मिलाकर पेपर अभ्यर्थियों की उम्मीद के मुताबिक रहा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें