फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माैत का झपट्टा: बाइक सवार पर गिरा पेड़, घायल युवक ने तोड़ दिया दम; आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क

Fri, 30 Oct 2026 12:04 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में बाइक सवार युवक पर पेड़ गिर पड़ा। हादसे में युवक की माैत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। माैके पर पुलिस पहुंच गई। लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
पेड़ के नीचे दबने से युवक की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सहावर क्षेत्र में एटा मार्ग पर नहर के पास शुक्रवार की सुबह बाइक से जा रहे युवक के ऊपर अचानक पेड़ गिर पड़ा। पेड़ के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


गांव खुशहालपुर निवासी भोले (35) पुत्र चिरोंजी बाइक पर सवार होकर सहावर की ओर आ रहा थे । वह एटा मार्ग पर नहर के पास पहुंचे ही थे कि अचानक पेड़ उसके ऊपर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से युवक घायल हो गया।  हादसे के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर पंहुच गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंहा डाॅक्टर ने उसे मृत घोसित कर दिया। 

युवक की मौत के बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने जाम लगाकर विरोध जताया। सूचना पर सवार कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को समझाने का काफी प्रयास किया। सहावर सीओ दुर्गेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों से वार्ता कर उन्हें समझाया। मार्ग को सुचारू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें