रसायन विज्ञान में सीटें ज्यादा अभ्यर्थी कम
रसायन विज्ञान विषय में पीएचडी की सीटों की संख्या अधिक और अभ्यर्थी कम हैं। रसायन विज्ञान में सर्वाधिक 138 सीटें हैं। प्रवेश परीक्षा में महज 17 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं और 70 अभ्यर्थी छूट वाली श्रेणी के हैं। कुल मिलाकर 87 संख्या हो रही है। 89 सीटें शिक्षाशास्त्र, 69 सीटें हिंदी और 68 सीटें अर्थशास्त्र में हैं।
आज इन विषयों की काउंसिलिंग
- पालीवाल पार्क परिसर स्थित केएमआई में हिंदी (छूट श्रेणी में शामिल अभ्यर्थियों की), हिंदी (प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण) और भाषा विज्ञान।
- पालीवाल पार्क परिसर स्थित समाज विज्ञान संस्थान में समाजशास्त्र।
- खंदारी परिसर के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज में एन्वायरमेंट साइंस, बॉटनी, बायोकेमेस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, जूलॉजी, साइकोलॉजी, फिलॉस्फी, मिलिट्री साइंस।
- खंदारी परिसर के गृह विज्ञान संस्थान में गृह विज्ञान, ड्राइंग एंड पेंटिंग व संगीत।
- खंदारी परिसर स्थित आईबीएस के केमेस्ट्री हाल में शिक्षाशास्त्र।
- खंदारी परिसर स्थित आईबीएस के गणित विभाग विभाग में मैथमेटिक्स एंड लॉ।
- खंदारी परिसर स्थित दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज में इंस्ट्रूमेंटेशन, भूगोल।