फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: बेड चाहिए तो कंट्रोल रूम को फोन कीजिए, प्रशासन का दावा- 100 फीसदी इलाज मिलेगा

Sun, 16 May 2021 12:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के कोविड अस्पताल में बेड चाहिए। मरीज भर्ती के लिए भटकिए मत। 0562-2551601 नंबर पर कंट्रोल रूम में फोन लगाइए। प्रशासन का दावा है कि कंट्रोल रूम से 100 फीसदी मरीजों को भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन
कोविड कंट्रोल रूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कंट्रोल रूम पर जहां पिछले सप्ताह रोज 500 से 600 शिकायतें आ रहीं थीं, वहीं शनिवार को केवल 40 कॉल आईं। जिनमें 12 लोगों ने भर्ती कराने के लिए बेड मांगा। 12 मरीजों को बेड उपलब्ध कराए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक कोविड अस्पताल से खाली बेड का ब्योरा कंट्रोल रूम पर सुबह-शाम फीड कराया जा रहा है। 

विज्ञापन


कई मरीजों की शिकायत है कि उन्हें अस्पताल जाने पर बेड नहीं मिलता जबकि कंट्रोल रूम में बेड खाली हैं। ऐसे लोग अस्पताल न जाएं। मरीज भर्ती के लिए सीधे कंट्रोल रूम फोन कर रहे। हर कॉल का जवाब मिलेगा। मरीज भर्ती के बाद भी उनकी निगरानी की जाएगी। 

ऑक्सीजन स्तर की निगरानी
नगर निगम स्थित कोविड कंट्रोल रूम में प्रत्येक अस्पताल में भर्ती मरीज के ऑक्सीजन लेवल की निगरानी होती है। जान के जोखिम के आधार पर उन्हें वेंटीलेटर, आईसीयू व अन्य जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एक चिकित्सक हर समय कंट्रोल रूम में मौजूद रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके लिए भी करें कॉल
- होम आईसोलेशन में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए भी
- अस्पताल में रेमेडिसिविर इंजेक्शन के लिए
- बेड, वेंटीलेटर व आईसीयू में भर्ती के लिए

मुख्यमंत्री को जिलों की रिपोर्ट देंगे नोडल अधिकारी
कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार एवं संक्रमण की रोकथाम के लिए शनिवार को शासन ने आगरा मंडल के जिलों के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नामित किए हैं। ये अधिकारी सात दिन जिलों में रहकर रिपोर्ट बनाएंगे। जिसे मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। आगरा मंडल के आयुक्त अमित गुप्ता को आगरा में ही नोडल अधिकारी बनाया है। 

जल निगम प्रबंध निदेशक व नगर विकास सचिव अनिल कुमार को मैनपुरी, यूपीएसआईडीसी के सीईओ मयूर माहेश्वरी को मथुरा और आईएएस रिगिज्यान सैम्फिल को फिरोजाबाद का नोडल अधिकारी नामित किया है। शनिवार रात तक जिलों में नोडल अधिकारियों को पहुंचकर प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करनी है। स्थलीय निरीक्षण कर अपनी गोपनीय रिपोर्ट बनाएंगे। जिसे शासन को भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें