फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक पाने पर कैडेट्स को मिली छात्रवृत्ति

विज्ञापन
17-एमएनपी-15-एनसीसी कैडेट्स को छात्रवृत्ति की चेक सौंपते डॉ. किरन सौजिया स्कूल के प्रबंधक डॉ. अशोक या - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। एनसीसी के साथ-साथ शिक्षा में भी बेहतर करने पर 3 यूपी बटालियन एनसीसी के अधिकारियों ने मेधावियों को सम्मानित किया। डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी कैडेट्स को मंगलवर को छात्रवृत्ति के चेक दिए गए।
विज्ञापन

डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीनियर और जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं को एनसीसी का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स संध्या राजपूत, प्रतीक्षा यादव, शैलेश शुक्ला और सूर्य प्रकाश ने एनसीसी प्रशिक्षण के साथ ही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में भी बेहतर अंक हासिल किए।
मंगलवार को 3 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर अनिल कुमार, सूबेदार मेजर धीरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार ने मेधावी कैडेट्स को 4500-4500 की छात्रवृत्ति के चेक प्रदान किए। कमांडिंग ऑफीसर अनिल कुमार ने कहा कि एनसीसी के साथ ही बेहतर अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को एनसीसी अलग से छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। विद्यलय प्रबंधक डॉ. अशोक यादव ने मेधावी कैडेट्स को सफलता के लिए बधाई दी। उप प्रबंधक डॉ. किरन सौजिया, प्रधानाचार्य देवकीनंदन खारिया, उप प्रधानाचार्य साहमनाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें