फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश के दौरान शार्ट सर्किट से केबल में लगी आग, आपूर्ति ठप

Fri, 28 Jun 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बारिश के कारण जगह जगह विद्युत केबलों में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। शुक्रवार को सुबह स्टेट बैंक कॉलोनी के विद्युत पोल पर विद्युत केबलों में आग लग गई। केबलों की आग काफी अधिक थी। क्षेत्रीय लोगों की नजर आग पर पड़ी तो विद्युत विभाग को मामले की जानकारी दी। विद्युत कर्मियों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराई। फिर जाकर केबलों की आग बुझाकर केबलों को सही किया। इसके बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

लगातार बारिश के कारण ट्रांसफार्मर और विद्युत केबलों में फॉल्ट हो रहे हैं। तीन दिन पूर्व सहावर गेट इलाके में भी फाल्ट के कारण ट्रांसफार्मर प्रभावित हुआ। जिससे आपूर्ति ठप रही। इसी तरह से बिलराम गेट इलाके में भी फॉल्ट हुए। शुक्रवार को स्टेट बैंक कॉलोनी में केबिल शॉर्ट होने से आग लग गई। जिस समय यह घटना हुई उस समय हल्की बारिश हो रही थी।

मंडी के पोल में उतरा विद्युत करंट
कासगंज। गल्ला मंडी परिसर में बारिश के कारण विद्युत पोल में करंट उतर आया है। कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है। पोल के करंट की चपेट में गाय भी आ चुकी हैं। गल्ला कारोबारियों ने मंडी प्रशासन को इसकी जानकारी दी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें