फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कैबिनेट मंत्री ने किया 166.77 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ

Thu, 22 Jan 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरौली अहीर(आगरा)। कैबिनेट मंत्री एवं आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की विधायक बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को ब्लॉक के दो प्रमुख मार्गों के नवनिर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। 166.77 लाख रुपये की लागत से देवरी से गढ़ी रद्दू मार्ग (600 मी) और गुतिला से नौबरी मार्ग (1.25 किमी) तक सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री का साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दाैरान मंत्री ने कहा कि ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। प्राथमिकता के साथ समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इस मौके पर प्रतिनिधि यशपाल राणा, अभिनव मौर्या, ब्लॉक प्रमुख उत्तम सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय, रंधीर सिंह प्रधान, हाकिम सिंह, रामकिशन, बाबूलाल औश्र देवेंद्र सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें