फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किसानों के लिए खुशखबरी..इस जिले में बनेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा आलू अनुसंधान केंद्र, कैबिनेट में मुहर

Wed, 25 Jun 2025 09:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा का सींगना विश्व में तीसरा शोध केंद्र होगा। जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर की आलू और शकरकंद की किस्मों की पैदावार करना है। 
विज्ञापन
आलू - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सींगना में अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र का रास्ता साफ हो गया। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पेरू आलू शोध केंद्र की एक शाखा खोलने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई। यह दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा आलू अनुसंधान केंद्र होगा।
विज्ञापन


 

सींगना में 138 हेक्टेयर में राजकीय आलू फार्म है। इसके दस हेक्टेयर में अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र, पेरू की नई शाखा खुलेगी। इस तरह की विश्व में सिर्फ तीन शाखाएं हैं। पेरू के अलावा चीन और अफ्रीका में आलू पर शोध हो रहा है। आगरा का सींगना विश्व में तीसरा शोध केंद्र होगा। जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर की आलू और शकरकंद की किस्मों की पैदावार करना है। नई तकनीक, नई किस्म और आलू आधारित उद्यमों को प्रोत्साहित करना है।

ये भी पढ़ें-UP: कुएं में जहरीली गैस से तीन की माैत...चाचा-भतीजों की एक साथ जली चिताएं, कांप गया कलेजा; रो पड़ा पूरा गांव
 
विज्ञापन

उप निदेशक, उद्यान डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि यह दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा शोध केंद्र होगा। जहां आलू की ऐसी किस्मों को पैदा किया जाएगा, जो भारत में नहीं होती या आगरा व आस-पास क्षेत्र के वातावरण में नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि 20 मई को पेरू अंतरराष्ट्रीय आलू बोर्ड सदस्यों ने सींगना फार्म का निरीक्षण किया था। इस केंद्र की स्थापना कृषि मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से होगी।

ये भी पढ़ें-UP: शादी के लिए बनाया दबाव...युवक ने जंगल में कर दिया ऐसा कांड, भाग खड़े हुए लड़की के घरवाले; मच गया चीत्कार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें