फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
21एमएनपी-09-भाजपा द्वारा सीएए के समर्थन में कचहरी रोड पर बनाई गई मानव श्रंखला में शामिल लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा ने मंगलवार को मानव श्रृंखला और रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री योगेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने प्रतिभाग कर लोगों को सीएए के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


देश भर में सीएए हालातों को लेकर भाजपा जनजागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में पार्टी हाईकमान ने युवा मोर्चा को मानव श्रृंखला और रैली निकालने की जिम्मेदारी सौंपी थी। मंगलवार को युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने क्रिश्चियन तिराहे से मानव श्रृंखला बनाई। ये मानव श्रृंखला आगरा रोड से होते हुए सिटी पोस्ट ऑफिस तक बनाई।

इसके माध्यम से लोगों को बताया गया कि सीएए से भारत के किसी भी नागरिक को कोई समस्या नहीं आएगी। इसके बाद एक रैली भी निकाली गई। इसमें भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री योगेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम चौहान ने प्रतिभाग किया। रैली में नारे लगाते हुए युवाओं ने पंपलेट वितरित कर लोगों को सीएए के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मंत्री योगेंद्र प्रताप ने कहा कि विपक्षी दल जनता को सीएए पर गुमराह कर रहे हैं। ये कानून सभी के हित में है। क्यों कि इसमें केवल नागरिकता देने का ही अधिकार शामिल है। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, अजय पाल सिंह चौहान, डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र सिंह राठौर, शिवओंकार नाथ पचौरी, अनूप मिश्रा, अमित गुप्ता, दीपक अग्रिहोत्री, मनोरमा सिंह, अंकुर अग्निहोत्री, अनुराग पांडेय, सीमा चौहान, राहुल भारतीय, सचिन राजपूत, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें