फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह देश हम सब का है, डरने की जरूरत नहीं- डीएम

विज्ञापन
कासगंज में धर्मगुरुओं के साथ बैठक करते डीएम, एसपी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। डीएम सीपी सिंह ने कहा कि सभी लोग अफवाहों से सावधान रहें। किसी भी तरह से भयभीत न हों। यह देश हम सब का है। मिलजुल कर रहना हमारी संस्कृति है। किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है, जो लोग भारत के रहने वाले हैं और भारत में रहते हैं उन पर किसी भी तरह की आंच नहीं आने वाली। लोगों के द्वारा तरह-तरह के भ्रम फैलाए जा रहे हैं। इस पर सतर्क रहना जरूरी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कानून एवं शांति व्यवस्था के उद्देश्य से धर्मगुरुओं के साथ तहसील में बैठक कर रहे थे। उन्होंने धर्मगुरुओं को समझाया कि पहले चीजों का समझने की जरूरत है। एसपी सुशील घुले ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जार ही है। सीसीटीवी सक्रिय हैं। यदि कोई भी बिना अनुमति के कोई जुलूस, रैली, जनसभा, धरना प्रदर्शन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
जिले में धारा 144 लागू है। जिला मुख्यालय के अलावा डीएम, एसपी ने गंजडुंडवारा पहुंचकर लोगों से बातचीत की। कस्बे में भ्रमण किया और लोगों से शांति व सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर नियंत्रण कक्ष स्थापित
कासगंज। नागरिकता कानून के मामले को लेकर जिले में जिलाधिकारी के निर्देश पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। किसी भी तरह की सूचनाओं का तत्काल आदान प्रदान नियंत्रण कक्ष के माध्यम से किया जा सकता है। नियंत्रण कक्ष पर मोबाइल नंबर 9528972258 है। नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें