फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने डीपीआरओ को हटाया, निदेशालय से संबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला पंचायत राज अधिकारी को शासन ने जिले से हटाते हुए लखनऊ निदेशालय से संबद्ध कर दिया है। वर्ष 2016 में हुई वित्तीय अनियमितता के मामले में शासन ने यह कार्रवाई की है। हांलाकि अभी डीपीआरओ कार्यमुक्त नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में डीपीआरओ शाहनाज अंसारी अलीगढ़ मंडल के हाथरस में सहायक विकास अधिकारी के पद पर तैनात थीं। उस समय वहां कोई वित्तीय अनियमितता हुई थी। इसकी जांच शासन स्तर से की जा रही थी। बताया जाता है कि डीपीआरओ शाहनाज अंसारी के अलावा अलीगढ़ हाथरस के और भी अफसर इस मामले में संलिप्त थे। जांच में प्रथम दृष्टया डीपीआरओ सहित अन्य अफसर दोषी पाए गए हैं।
पंचायतीराज विभाग के निदेशक ने पत्र जारी कर डीपीआरओ को निदेशालय से संबद्ध कर दिया है। शासन स्तर से अभी नए डीपीआरओ की तैनाती नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही नए डीपीआरओ की तैनाती कर दी जाएगी। जिला प्रशासन ने अभी तक डीपीआरओ को कार्यमुक्त नहीं किया है। डीपीआरओ पर की गई कार्रवाई की पंचायती राज विभाग में दिनभर चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से हुई है कार्रवाई
- डीपीआरओ पर शासन स्तर से कार्रवाई की गई है। शासन स्तर से जो भी दिशा निर्देश होंगे उनका अनुपालन कराया जाएगा - सीपी सिंह, डीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें