फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह रे सिस्टम: लोकार्पण का लगाया पत्थर, फिर भी शुरू नहीं किया धोबीघाट; 30 लाख कर दिए खर्च

Thu, 29 Oct 2026 12:15 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ताजगंज में 30 लाख रुपये की लागत से बना मॉडर्न धोबीघाट लोकार्पण के एक साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। रजक समाज ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर इसे चालू करने और क्षेत्र में आधुनिक धुलाई मशीनें व ड्रायर लगाने की मांग की है।
 
विज्ञापन
धोबीघाट ताजगंज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम छलेसर में 200 किलो प्रति घंटे की क्षमता वाले आधुनिक मशीनीकृत धोबीघाट का ट्रायल कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ ताजगंज में 30 लाख रुपये की लागत से बना मॉडर्न धोबीघाट उद्घाटन के एक साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। इसे लेकर रजक समाज ने आपत्ति जताते हुए नगर आयुक्त से ताजगंज में मशीनीकृत धोबीघाट शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन


समाज के राजेश सिंह ने नगर आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा कि यमुना नदी किनारे कैलाश मंदिर से ताजगंज तक लोग कपड़े धोने का काम कर रहे हैं। प्रशासन ने यमुना नदी की तलहटी में कपड़े धोने की जगह खंदारी, दयालबाग, ताजगंज में धोबीघाट के लिए जगह तय की थी। नगर निगम ने ताजगंज में धोबीघाट का लोकार्पण भी कर दिया लेकिन इसे चालू नहीं किया गया है। केवल लोकार्पण का पत्थर लगा दिया गया।

छलेसर शहर से दूर, आने-जाने में लगेगा वक्त
मंडल अध्यक्ष योगेश दिवाकर ने कहा कि नगर निगम ने समाज के लोगों से वार्ता किए बिना ही छलेसर में 1.90 करोड़ रुपये से मॉडर्न धोबी घाट का निर्माण करा दिया। शहर के अधिकांश बजट क्लास होटल, कॉलोनियां, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग फतेहाबाद रोड पर है। यहां से छलेसर तक आना-जाना ही मुश्किल है। निगम ने समाज के लिए इसे बनाया लेकिन इसका इस्तेमाल ही मुमकिन नहीं है। उन्होंने पूर्व में तय की गई जगहों पर ही धोबीघाट संचालित करने की मांग की है।
विज्ञापन


नगला मेवाती पार्षद गीता देवी का कहना है कि ताजनगरी में नगर निगम ने धोबीघाट बनाया है लेकिन यह संचालित नहीं है। यहां परंपरागत तरीके से धुलाई की जगह अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएं तभी लोग कपड़े धोने आएंगे। क्षेत्र में होटलों की संख्या सबसे ज्यादा है, जिससे मांग भी है। नगर निगम यहां धुलाई मशीनें और ड्रायर लगवाए।

नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि ताजगंज में मैनुअल धोबीघाट बनाया गया है। यहां पानी के टैंक बनाए गए हैं और परंपरागत रूप से धुलाई की व्यवस्थाएं की गई है। समाज के लोगों से वार्ता कर इसे शुरू कराया जाएगा। छलेसर और ताजगंज दोनों अलग-अलग पैटर्न के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें