फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाबूगीरी में न उलझाएं तो विकास में ज्यादा योगदान देंगे कारोबारी

विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता 
विज्ञापन
आगरा। केंद्र सरकार के बजट की खूबियां गिनाने में जुटी भाजपा के सामने शुक्रवार को आगरा के कारोबारियों ने अफसरों के अड़ंगा लगाने और बाबूगीरी को लेकर नाराजगी जताई। संजय प्लेस स्थित एक होटल में उद्यमी-व्यवसायी संवाद में कारोबारियों ने कहा कि ऐसे नियम बनाए जाते हैं कि सरकार की अच्छी नीतियों का कारोबारियों को लाभ नहीं होता। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि मोदी सरकार सभी अफसरों के कामकाज की समीक्षा कर रही है।
विज्ञापन

संवाद का उद्घाटन गोपाल कृष्ण अग्रवाल व अन्य ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सीए दीपेंद्र गुप्ता एवं उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने केंद्रीय बजट की बारीकियों से कारोबारियों को अवगत कराया। गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि यह बजट विकसित भारत की परिकल्पना को पूरा करेगा। न्यूक्लियर, डिफेंस, एमएसएमई, स्किल डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देकर आर्थिक लक्ष्य को पूरा किया गया है। इस दौरान कारोबारी दिनेश गुप्ता, राजीव बंसल, सीए नितेश गुप्ता ने टीटीजेड को आगरा और आसपास के क्षेत्र के विकास में बड़ा रोड़ा बताया। कारोबारियों ने कहा कि कच्चे माल पर 12 प्रतिशत और तैयार सामान पर 5 प्रतिशत टैक्स लग रहा है। यह पैसा तीन महीने भी फंसा रहे तो कारोबार प्रभावित होता है। इस वजह से देश के विकास में कारोबारी उतना योगदान नहीं दे पाते, जितना दे सकते हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आश्वासन दिया कि आगरा के कारोबारियों के सुझाव और परेशानियों को वित्त मंत्री तक पहुंचाकर उन्हें राहत दिलाने का प्रयास करेंगे।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, संयोजक विजय गुप्ता, राजीव बंसल, टीएन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, रोहित कत्याल, आदि मौजूद रहे। संचालन सीए दीपिका मित्तल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें