फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी को मारी गोली: चार दिन बाद ही हमलावर पुलिस गिरफ्त से दूर, अब दे रहे ये धमकी

Sat, 29 Apr 2023 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

व्यवसायी स्कूटी से अपने घर जा रहे थे, तभी उनमें गोली मार दी गई। व्यवसायी की हालत गंभीर है उनका उपचार चल रहा है। 
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज के गांव गढ़ी नवलिया में स्कूटी व्यवसायी को गोली मारने के आरोपी चार दिन बाद भी पकड़े नहीं जा सके। परिजन का आरोप है कि हमलावर लगातार धमकी दे रहे हैं। शुक्रवार को एसीपी सदर को ज्ञापन देकर गिरफ्तारी की मांग की गई।

ये है मामला 

गढ़ी नवलिया निवासी रामनरेश ने बताया कि 25 अप्रैल की सुबह स्कूटी व्यवसायी नरेंद्र यादव को कलाल खेरिया चौराहे पर गोली मारी गई थी। वह घायल हो गए थे। आरोपी प्रसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धारा सिंह का बेटा अमित सिंह है। मामले में अमित सहित सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। मगर, चार दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: आगरा में वाहन चेकिंग के दौरान मिला 23 लाख का गांजा, तस्करों का स्टाइल देख चकराई पुलिस

मिल रही है धमकी 

आरोप लगाया कि हमलावर पक्ष लगातार धमकी दे रहा है। मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। परिजन शुक्रवार दोपहर को परिजन एसीपी सदर अर्चना सिंह के कार्यालय पहुंचे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्हें ज्ञापन दिया। मामले में एसीपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें