फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की हत्या का मामला: कमिश्नर ने की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की वसूली करने वाली महिला दरोगा लाइन हाजिर

Sat, 05 Aug 2023 12:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में पायल कारोबारी की हत्या का मामला गर्माता जा रहा है। कारोबारी की गुमशुदगी और तलाश में लापरवाही बरती गई थी। इतना ही नहीं महिला दरोगा ने कारोबारी के परिवार से 50 हजार रुपये के वसूली तक कर ली थी। इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई करते हुआ महिला दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। 
 
विज्ञापन
Agra: व्यापारी की फाइल फोटो और हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में आर्टिफिशियल पायल के कारोबारी विनोद कुमार गुप्ता की घर से बुलाकर हत्या की गई। आरोप है कि पुलिस ने गुमशुदगी लिखने से लेकर तलाश में लापरवाही बरती। एक महिला दरोगा रेखा रानी पर 50 हजार रुपये अवैध वसूली के आरोप लगे। तीन दिन बाद मामले में पुलिस आयुक्त ने दरोगा को लाइन हाजिर किया है। अन्य आरोपों की जांच एसीपी छत्ता कर रहे हैं।

विज्ञापन


कृष्णा कान्हा रेजिडेंसी, कालिंदी विहार निवासी विनोद कुमार गुप्ता की 27 जुलाई को हत्या की गई थी। पांच दिन बाद पुलिस ने चार आरोपियों को जेल भेजा। परिजन पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं। बेटी शैली और पत्नी बबीता ने थाने में पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए थे जिसका वीडियो वायरल हुआ था। थाने की पुलिस कठघरे में है। बेटी का कहना था कि अगर, पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो उसके पिता जिंदा होते। भाई प्रमोद गुप्ता ने भी एसओ पर अभद्रता के आरोप लगाए।

ये भी पढ़ें -  UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार

विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने एसीपी छत्ता आरके सिंह को जांच सौंपी थी। उन्होंने परिजन के बयान लिए। यह देखा कि गुमशुदगी कब लिखी गई, इसे लिखने के पीछे देरी की वजह क्या थी। महिला दरोगा ने रकम ली या नहीं, इन सबकी जानकारी जुटाई। एसीपी की रिपोर्ट पर दरोगा रेखा रानी को लाइन हाजिर किया गया है। उधर, शुक्रवार को मृतक के भाई प्रमोद कुमार गुप्ता ने बल्केश्वर निवासी राजेश चौहान के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि हत्या की साजिश में वो भी शामिल है। उसके खिलाफ उनके पास काफी सुबूत हैं। उन्होंने उसकी गिरफ्तारी की मांग की। उधर, एसीपी छत्ता का कहना है कि हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

परिजन के आरोप, कहां बरती लापरवाही

- विनोद कुमार गुप्ता 27 जुलाई की रात 8:30 बजे एक काॅल आने पर घर से निकल गए थे।
- घर नहीं लौटने पर रात तकरीबन 10:30 बजे परिजन ने थाना ट्रांस यमुना गए थे। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
- थाना एत्माद्दौला भी गए। पुलिस ने 24 घंटे बाद गुमशुदगी दर्ज करने के लिए बोल दिया।
- 28 जुलाई की रात को गुमशुदगी दर्ज की गई। इसी दिन एत्मादपुर क्षेत्र में कारोबारी की लाश मिली। मगर, पुलिस को पता नहीं चला।
- 1 अगस्त को कारोबारी के शव की शिनाख्त परिजन ने की। तब हत्याकांड का खुलासा किया गया।
- परिजन ने तलाश के नाम पर दरोगा रेखा रानी पर 50 हजार वसूलने का आरोप लगाया।
- थाना ट्रांस यमुना प्रभारी ने भी परिजन से अभद्रता की थी। तलाश की कहने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
- भाई प्रमोद गुप्ता से भी एसओ ने गलत व्यवहार किया था। भाई की तलाश करने की कहने पर अभद्र भाषा में बात की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें