मथुरा: मृतक व्यापारी के घर के बाहर खड़ी पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
रीमा की नीरज से तीसरी शादी थी
मृतका रीमा की मां राधा अग्रवाल ने बताया कि साल 2010 में आगरा के बल्केशवर में रीमा का विवाह हुआ था। यहां पर रीमा का तलाक हो गया था। उससे बेटा अनमोल हुआ। उसके बाद साल 2014 में राया के युवक से रीमा का विवाह हुआ। इस युवक की मौत के बाद रीमा बेटे अनमोल को लेकर मायके चली आई। करीब तीन साल पहले रीमा का विवाह फरह के नीरज से हुआ था। मां ने बताया कि चार दिन पूर्व पति और पत्नी में झगड़ा हुआ था। उसके बाद मंगलवार को यहां आकर सुलहनामा होना था। लेकिन उससे पहले यह कदम उठा लिया।
'पत्नी-बेटे की हत्या के बाद व्यापारी ने की आत्महत्या'
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि व्यापारी के सौतेले बेटे अनमोल के मुंह से झाग निकल रहे थे। उसकी पत्नी के गले पर निशान मिले हैं। प्रथमदृष्टया दोनों की हत्या के बाद व्यापारी ने आत्महत्या की है। प्राथमिक जांच में गृहक्लेश की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।