फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाईपास होकर ही गुजर रहीं दूसरे डिपो की बसें

Sat, 23 Nov 2024 06:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाईपास होकर ही गुजर रहीं दूसरे डिपो की बसें
विज्ञापन


- मुख्यालय का आदेश नहीं मानते चालक और परिचालक

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। लंबी दूरी पर चलने वाली रोडवेज बसें बाईपास होकर ही गुजर रही हैं। मार्ग के हर बस स्टैंड पर बस ले जाकर सवारियों को बिठाने के मुख्यालय के आदेश को चालक और परिचालक नहीं मानते हैं। बस स्टैंड पर बसों के नहीं पहुंचने से यात्रियों को परेशानी होती है। उनको गंतव्य तक जाने के लिए ईशन नदी पुल तक जाना पड़ता है।
परिवहन मुख्यालय से प्रबंध निदेशक ने प्रदेश के सभी आरएम और एआरएम को निर्देश दिए हैं। निर्देश के तहत मार्ग पर जाने वाली रोडवेज की हर बस मार्ग के सभी बस स्टैंड पर जाएगी। बस स्टैंड से सवारियों को लेकर बस मार्ग पर जाएगी। लेकिन प्रबंध निदेशक के आदेशों का पालन रोडवेज के चालक और परिचालक नहीं कर रहे हैं। लंबी दूरी वाली बसें बाईपास होकर ही गुजर रही हैं।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर सवारियां इंतजार करती रहती हैं और मार्ग पर जाने वाली लंबी दूरी वाली बसें बाईपास होकर ही निकल जाती हैं। सवारियों को सबसे जयादा परेशानी रात के समय होती है। रात में महिलाओं और बच्चों को ईशन नदी पुल, भांवत चौराहा, करहल बाईपास चौराहे पर इंतजार करना पड़ता है। इससे महिलाओं को अपनी सुरक्षा का डर सताता रहता है।



रात की बात तो दूर दिन में भी लंबी दूरी वाली बसें बस स्टैंड पर नहीं जाती हैं। इससे बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करने वाली सवारियों को परेशानी होती है। ईशन नदी पुल तक जाने में महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।

अभिषेक गुप्ता



लंबी दूरी वाली बसों के चालक और परिचालक मनमानी करते हैं। प्रबंध निदेशक के आदेशों को भी हवा में उड़ा दिया है। सफर की सुविधा वाली रोडवेज बसें सवारियों के लिए परेशानी बन गई हैं। सभी बसों का संचालन बस स्टैंड तक होना चाहिए।
विज्ञापन


आशुतोष गुप्ता


लंबी दूरी वाली सभी बसों को मार्ग के रह बस स्टैंड पर जाकर सवारियों को ले जाने के निर्देश हैं। सभी बसों के बस स्टैंड पर नहीं आने के संबंध में आरएम कार्यालय को सूचना दे दी गई है।

संजीव कुमार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें