फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फिर प्रयागराज गईं मैनपुरी और बेवर डिपो की बसें, यात्री परेशान

विज्ञापन
बेवर बस अड्डे पर बसों का इंतजार करतीं सवारियां।
विज्ञापन
मैनपुरी/बेवर। प्रयागराज महाकुंभ में जिले के मैनपुरी और बेवर डिपो की 70 से अधिक बसें जाने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घंटों इंतजार के बाद भी उनको गंतव्यों तक जाने के लिए बसें नहीं मिल रही हैं। मंगलवार को मैनपुरी और बेवर डिपो पर लोगों को दिल्ली, आगरा, बरेली जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इधर, रोडवेज बसों के महाकुंभ में जाने के चलते स्थानीय रूटों पर सवारियों के लिए ऑटो ही एकमात्र सहारा रह गए हैं। यह स्थिति बेवर डिपो से संबंधित रूटों के अलावा मैनपुरी डिपो के रूटों पर भी है। बसों के लौटने के संबंध में परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि 15 फरवरी के बाद यह बसें आएंगी। बेवर डिपो की स्टेशन प्रभारी ने बताया कि डिपो के एआरएम सुभाष चंद्र की ड्यूटी भी महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी है। मेला क्षेत्र से 15 फरवरी के बाद ही बसों के लौटने की उम्मीद है। तब तक सवारियों को अन्य डिपो की आ रही बसों से ही यात्रा करनी पड़ेगी। जैसे ही बसे प्राप्त होंगी। उनका संचालन सवारियों के हिसाब विभिन्न मार्गों पर कर दिया जाएगा।




बेवर में सपरिवार अपनी ससुराल आया था। पांच घंटे इंतजार करने के बाद भी दिल्ली के लिए बस नहीं मिली। स्टेशन पर पूछने पर पता चला कि डिपो की सभी बसें महाकुंभ मेला प्रयागराज भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रविंद्र सिंह निवासी दिल्ली




छिबरामऊ से ऑटो में बैठकर बेवर तक आया। दिल्ली जॉब करते हूं। दिल्ली के लिए बेवर बस अड्डे पर भी तीन घंटे से अधिक इंतजार के बाद भी बस नहीं मिली है।

- नाजिम निवासी छिबरामऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें