आगरा में चलती बस में आग लग गई। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। लपटों को देख चालक ने तत्काल बस को रोक दिया। जान बचाने के लिए यात्रियों ने बस से छलांग लगा दी। इससे कई यात्री चोटिल हो गए।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में सड़क पर दाैड़ती बस आग का गोला बन गई। आनन फानन में यात्रियों को बस से उतारा गया। इस दाैरान तीन से चार लोग घायल हो गए। बस से उठी लपटों की चपेट में एक कार भी आ गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने लपटों पर काबू पाया।
विज्ञापन
बुधवार शाम आगरा से बाह की ओर बस जा रही थी। रास्ते में ताजगंज के पुरानी मंडी स्थित कैलाश टाॅकीज के पास अचानक बस के इंजन से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुआं लपटों में बदल गया। चालक ने तत्काल बस को रोक दिया।
आनन फानन में यात्रियों ने बस से उतरना शुरू किया। इंजन से शुरू हुईं लपटें बस में तेजी से फैल रहीं थीं। इस दाैरान तीन से चार यात्री घायल हो गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर बार दमकल माैके पर पहुंच गई। लपटों पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन
एक कार को भी चपेट में ले लिया
सड़क पर दाैड़ती बस में अचानक आग लगी। ऐसे में चालक ने बस को तत्काल रोक दिया। बस से उठ रहीं तेज लपटों की चपेट में एक कार भी आ गई। उसमें आग से नुकसान हुआ।
करीब 60 यात्री थे सवार
बस से उतरे एक यात्री ने बताया कि बस आगरा से बाह की ओर जा रही थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। अचानक से आग लगी। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने जान बचाने के लिए बस से कूदना शुरू कर दिया।