फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के पांच महीने बाद विवाहिता की माैत, जलती चिता से पुलिस ने उठाया शव, जानें पूरा मामला

Wed, 02 Apr 2025 06:25 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

शादी के पांच महीने बाद ही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। विवाहिता चार महीने की गर्भवती थी। माैत के बाद ससुरालीजनों ने शव का गुपचुप अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने जलती चिता से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद पति, सास-ससुर फरार हैं।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो व घर पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव कटैला में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। मृतका चार माह की गर्भवती थी। ससुरालीजनों ने किसी को बिना बताए महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने अगले दिन अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गांव कटैला राया निवासी विपिन का विवाह पांच महीने पहले बुलंदशहर निवासी रिया उम्र 20 वर्ष के साथ हुआ था। बताया गया कि रिया चार माह की गर्भवती थी। रात के समय रिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

ये भी पढ़ें -  UP: सपा सांसद के आवास पर पथराव, तोड़फोड़...करणी सेना फिर दे रही हमले की धमकी, पुलिस है कि पकड़ ही नहीं पा रही
विज्ञापन


ससुरालियों ने बिना मायके पक्ष को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अगले दिन सुबह घटना की सूचना अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को दी। सूचना पर सीओ महावन धर्मेंद्र चौहान, प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Bullet Rani: बुलेट रानी की करतूत...VIDEO देख पुलिस का ठनक गया माथा, 22 हजार का चालान; सीज कर दी बाइक

पुलिस ने अधजले शव को शमशान घाट पर चिता से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घर पर मिली वृद्ध महिला ने बताया कि रिया गर्भवती थी। तबीयत खराब होने के चलते उसकी माैत हो गई।

">http://

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें