फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सर्दी में घटे बस यात्री घट गई निगम की कमाई

Fri, 03 Jan 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कड़ाके की सर्दी और कोहरे का असर बस यात्रियों की संख्या पर भी पड़ा है। उनकी संख्या घटने से निगम की आय प्रभावित हो रही है। नतीजा इसमें करीब 35 फीसदी की गिरावट के कारण उसे लगभग पांच लाख रुपये प्रतिदिन का घाटा सहन करना पड़ रहा है। खास बात है कि लंबे रूट पर गिने-चुने यात्री ही बसों में यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोहरे और कड़कड़ाती ठंड के कारण रोडवेज निगम की बसों में यात्रियों की संख्या की कम हुई है। विभागीय जानकारों के अनुसार सामान्य दिनों में निगम को प्रतिदिन लगभग 15 लाख रुपये की आय होती थी। यात्रियों की संख्या औसतन करीब 15 हजार रहती थी। कड़ाके की सर्दी यह संख्या घटी है। इन दिनों औसतन सात हजार यात्री ही बस यात्रा कर रहे हैं। खास कर लंबे रूट की बसों में यात्रियों की संख्या में कमी आई है। इससे रोडवेज की आय लगभग 10 लाख रुपये तक सिमट गई है। अधिकारी भी मानते हैं कि सर्दी के कारण निगम की आय में 35 फीसदी गिरावट आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें