फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर पर चढ़ी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
नौरमई (मैनपुरी)। करहल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हरियाणा से बिहार जा रही एक बस डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बस पलटने से बच गई। हादसे में चालक को मामूली चोट लगी। सभी सवारियों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात एक बस हरियाणा से सवारियां लेकर बिहार जा रही थी। बुधवार सुबह करीब पांच बजे बस जब थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 78 के पास पहुंची। तभी अचानक चालक दिनेश कुमार निवासी बेड़िया खेड़ा फतेहाबाद हरियाणा को झपकी लग गई।
इतने में ही अनियंत्रित हुई बस डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि चालक ने बस को समय रहते नियंत्रित कर लिया। हादसे में चालक को मामूली चोट लगी। हालांकि कोई यात्री चोटिल नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सवारियों को बाहर निकालने के बाद दूसरी बस से गतंव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें