फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहन में गड्ढे में गिरी बस, 25 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहन (आगरा)। जलेसर से आगरा आ रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस शनिवार दोपहर को बरहन क्षेत्र में गांव जमाल नगर भैंस में रेलवे ओवरब्रिज पार करते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। बस सड़क किनारे के दस फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी। चीखपुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस जीप को पलट दिया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे जलेसर से सवारियां लेकर प्राइवेट बस आगरा की ओर जा रही थी। बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। गांव जमाल नगर भैंस के पास रेलवे ओवरब्रिज पार करते ही बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। चीखपुकार पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शीशे तोड़ने के बाद यात्रियों को एक-एक करके बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को जमाल नगर भैंस के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आंवलखेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा।
गंभीर घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। एंबुलेंस के पहुंचने में एक घंटा लगने पर ग्रामीणों ने पुलिस जीप पर गुस्सा उतारा। एसपी पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि बस में सवार 25 यात्री घायल हुए हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस की जीप पलटने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बस चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें