ब्रज की होली का आनंद लेने को मथुरा, वृंदावन और बरसाना जाने वाले यात्रियों के लिए हर घंटे पर आईएसबीटी से बसें मिलेंगी। परिवहन निगम ने चालक, परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।
रास्ते में बस के खराब होने पर मोबाइल वैन के कर्मचारी खामी को दुरुस्त करेंगे। रोडवेज ने परिक्षेत्र की एक सौ बसों के फेरे 26 फरवरी से पांच मार्च तक दोगुने कर दिए हैं।
इसके अलावा ब्रज की होली के लिए आने वाले यात्रियों के लिए खासतौर पर मथुरा-वृंदावन जाने वाली बसों की संख्या में इजाफा किया है। इस दफा हर घंटे मथुरा और दिल्ली के लिए बसें मिलेंगी।