फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल के इस गेट से पर्यटकों को नहीं मिलेगी एंट्री, ये है वजह

Sat, 24 Feb 2018 02:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल
विज्ञापन
ताजमहल का दक्षिणी गेट आम पर्यटकों के प्रवेश के लिए कल से बंद हो जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ताजमहल की सुरक्षा पर खतरे के मद्देनजर दक्षिणी गेट से 25 फरवरी से प्रवेश बंद करने की सूचना जारी कर दी है। 
विज्ञापन


रविवार से इस गेट के जरिए पर्यटक केवल बाहर निकल सकेंगे। केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा की मुहर के बाद संस्कृति मंत्रालय के आदेश पर एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. भुवन विक्रम ने ताजमहल दक्षिणी गेट को बंद करने की सूचना शुक्रवार को जारी कर दी। 

उन्होंने जो नोटिस जारी किया, उसमें कहा गया है कि ‘ताजमहल की सुरक्षा को देखते हुए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के सुझाव पर दक्षिणी गेट से 25 फरवरी से प्रवेश बंद किया जा रहा है। यह गेट केवल पर्यटकों के निकास के लिए प्रयुक्त होगा’।
विज्ञापन


इस आदेश के बाद सीआईएसएफ इस गेट पर पर्यटकों की सुरक्षा जांच के लिए लगाए गए डीएफएमडी हटा लेगा। दक्षिणी गेट पर पर्यटकों की सुरक्षा जांच में जो जवान थे, उन्हें अब पूर्वी और पश्चिमी गेट पर अतिरिक्त डीएफएमडी के साथ तैनात किया जाएगा। 
Trending Videos

पूर्वी-पश्चिमी गेट पर बढ़ेगा दबाव

दक्षिणी गेट - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के दक्षिणी गेट को बंद करने के आदेश के बाद रविवार का दिन एएसआई के लिए चुनौती भरा होगा। दरअसल, दक्षिणी गेट पर हर दिन करीब 6 से 7 हजार टिकटों की बिक्री और करीब 15 हजार लोग प्रवेश करते थे। 

पश्चिमी गेट पर भीड़ ज्यादा होने पर पर्यटकों को दक्षिणी गेट भेज दिया जाता था। अब ताजमहल पर आने वाले सभी सैलानी पूर्वी और पश्चिमी गेट से ही प्रवेश करेंगे। इससे इन दोनों गेटों पर ही दबाव बढ़ेगा। 

इनर रिंग रोड, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे और यमुना एक्सप्रेस वे के बाद से ताजमहल पूर्वी गेट पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ी है। सबसे ज्यादा मारामारी अब पूर्वी गेट पर ही हो रही है। 

जबकि पश्चिमी और दक्षिणी गेट के मुकाबले कभी इस गेट से ज्यादातर विदेशी सैलानी ही प्रवेश करते थे। दक्षिणी गेट पर पूर्वी गेट से ज्यादा सैलानी प्रवेश कर रहे थे। 
विज्ञापन

प्रवेश ही नहीं, तो निकास भी नहीं

एएसआई ने दक्षिणी गेट को स्थायी रूप से बंद न कर तकनीकी रूप से यहां से प्रवेश बंद करने का रास्ता निकाला है। दक्षिणी गेट के लोगों के विरोध को देखते हुए यह फैसला हुआ है। 

ट्रेड से जुडे़ लोगों के मुताबिक जो सैलानी दक्षिणी गेट से प्रवेश करेगा ही नहीं, वह निक लेगा ही क्यों। जब पार्किंग पूर्वी और पश्चिमी गेट पर है तो कोई भी सैलानी दक्षिणी गेट क्यों जाएगा। 

दक्षिणी गेट की ओर ही पूरा बाजार था और गेट से लेकर कुत्ता पार्क तक लोगों ने एंपोरियम, शोरूम और दुकानें, रेस्टोरेंट, स्टूडियो बना लिए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें