लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह करीब सात बजे वॉल्वो बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में दो बांग्लादेशी नागरिक सहित कई यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस और यूपीडा कर्मचारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ता कराया।
हादसा फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 45 के समीप हुआ। वॉल्वो बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। बस में 15 से अधिक सवारियों थी। घने कोहरे के कारण आगे चल रहे ट्रक से बस टकरा गई। टक्कर होते ही बस में चीख पुकार मच गई।
हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना मटसेना पुलिस और यूपीडा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को बस से निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया। घायलों में दो बांग्लादेशी नागरिक सारिया जहां (25), हसीना(45) पत्नी केमखांन निवासी ढाका बांग्लादेश हैं।
वहीं राजेंद्र संह (39) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी टेंडा होशियारपुर पंजाब, भूपवान (28) पुत्र प्रेम मेहता निवासी मोतिहारी हरसिता बिहार, रवि (30) पुत्र दौलतराम निवासी फरीदाबाद हरियाणा, कुलदीप (50) पुत्र तुलाकाराम निवासी दौलतपुर यमुना नगर हरियाणा, शौकत हुसैन (28) पुत्र अली हुसैन भी घायल हैं। इन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया।