फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर टोल से टकराई बस, छह घायल

विज्ञापन
आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा पर टकराई बस। संवाद - फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन
खंदौली (आगरा)। दिल्ली से लखनऊ जा रही प्राइवेट बस सोमवार की शाम करीब 7:15 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर बेकाबू होकर खंदौली टोल से टकरा गई। हादसे में छह सवारियां घायल हो गईं। टोल के सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह सवारियों को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

टोल प्लाजा चौकी प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि बस में करीब 50 सवारियां थीं। शाम को करीब सवा सात बजे जैसे ही बस खंदौली टोल प्लाजा पर पहुंची। अचानक ब्रेक फेल हो गया। बस टोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का यह पहिया भी निकल गया। हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई।
बस की सवारियों में चीख-पुकार मच गई। सवारियों ने बाहर निकलने के लिए बस के शीशे तोड़ दिए। वहीं टोल के सुरक्षाकर्मियों ने सवारियों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे में छह सवारियां घायल हो गईं। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि इनमें तीन कृष्णा, अंसार, वाहिद निवासी दिल्ली को ज्यादा चोटें आई हैं। अन्य सवारियां दूसरे वाहनों से आगे के लिए रवाना हो गईं।

पौधे रोप कर बटेश्वर में मनाया सावन के पहले सोमवार का उत्सव, पर्यावरण को बचाने का आहवान- फोटो : Agra Dehat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें