हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में बुधवार सुबह बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने युवकों के परिजनों को सूचना दी है।
हादसा बुधवार सुबह मांट-राया मार्ग पर बारहमासी चौकी के समीप घटित हुआ। मांट की तरफ से राया की तरफ जा रही प्राइवेट बस ने सामने से आ रहे बाइक सवार उस्मान पुत्र सलीम एवं जाबुद्दीन निवासी नगला जयसिंह थाना सुरीर को बाइक समेत रौंद दिया। जिसमें 30 वर्षीय उस्मान की मौके पर ही मौत हो गई,वहीं जाबुउद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा एवं मृतक उस्मान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने जिसकी सूचना परिवार वालों को दी और परिवार वाले मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई जुम्मा ने बताया कि बस का चालक मौके से फरार हो गया है और बस को पुलिस ने पकड़ लिया है।