ताजमहल का दीदार करने दिल्ली-एनसीआर और लखनऊ से आने वाले पर्यटक यहां से चित्रकूट तक एक्सप्रेसवे से फर्राटा भर सकेंगे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। 16 जुलाई को शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करने के लिए उरई (जालौन) आ रहे हैं। यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के जरिए आगरा से सात शहरों चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरेया, इटावा तक का सफर और आसान हो जाएगा।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : एक नजर
7766 करोड़ रुपये है लागत
296.07 किमी लंबाई
110 मीटर चौड़ा है
7 जिलों से होकर निकला है
266 छोटे पुल इस पर बने हैं
18 फ्लाईओवर बनाए गए
6 टोल प्लाजा हैं इस पर
14 बड़े पुल और चार रेल पुल भी
आवागमन होगा बेहतर
क्रेडाई के पूर्व अध्यक्ष सुमित विभव ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से आवागमन बेहतर हो जाएगा। आगरा से जुड़ाव के कारण यहां से वस्तुओं की आपूर्ति और पर्यटकों की आवाजाही आसान हो जाएगी।
पर्यटन को होगा फायदा
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि बुंदेलखंड से सीधी कनेक्टिविटी का फायदा पर्यटन को होगा। भगवान राम से जुड़े चित्रकूट तक पहुंचना आसान होगा, जिससे पर्यटकों को आसानी होगी।