फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में बेखौफ बदमाश, सर्राफ पर बरसाईं गोलियां, पांच लाख रुपये के जेवरात लूटे

Wed, 22 Jan 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सर्राफ मनोज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राया-सादाबाद रोड पर रामपुर चौराहे के पास मंगलवार की देरशाम नकाबपोश बाइक सवार तीन लुटेरों ने सर्राफ को गोली मारकर पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात भरा थैला लूट लिया।
विज्ञापन


पेट में दो गोली लगने से खून से लथपथ सड़क पर पड़े सर्राफ को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को सर्राफ को अस्पताल भेजा। पुलिस ने नाकेबंदी करके लुटेरों की तलाश की, पर नाकामी हाथ लगी। 

थाना राया के गांव पवेसरा निवासी मनोज (25) पुत्र बंगालीमल की राया-सादाबाद रोड पर रामपुर चौराहे के पास सराफ की दुकान है। मंगलवार की देरशाम मनोज बाइक से गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान से 100 मीटर दूर पहुंचे बाइक सवार युवक को नकाबपोश बाइक सवार तीन लुटेरों ने पेट में गोलियां मार दीं। दो गोली पेट में लगने से खून से लथपथ सर्राफ सड़क पर गिर गए। लुटेरे जेवरात से भरे थैले को लेकर भाग खड़े हुए।

राहगीरों ने कराहते हुए सर्राफ को खून से लथपथ सड़क पर देखा तो तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जिला अस्पताल के लिए भिजवाया। पुलिस ने नाकेबंदी करके लुटेरों की तलाश की, पर नाकामी हाथ लगी। प्रभारी निरीक्षक चतर सिंह राजौरा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें