सोमवार को एनएचएसआरसीएल के कंसल्टेंट नाइट फ्रेंक के प्रतिनिधि ने रूट अलाइनमेंट और स्टेशनों की लोकेशन को लेकर यमुना प्राधिकरण के एसीईओ शैलेंद्र भाटिया से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि उन्हें राया अर्बन सेंटर और आगरा अर्बन सेंटर दोनों जगह करीब 250 एकड़ या अधिक जमीन चाहिए। इस जमीन पर आवासीय व कामर्शियल उपयोग के निर्माण किए जाएंगे।
यह बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए अतिरिक्त राजस्व आय का भी माध्यम बनेगा। जहां भी स्टेशन आएंगे, उसके आसपास भी विकास हो सकेगा। इसको लेकर आगरा विकास प्राधिकरण से कंसल्टेंट कंपनी ने संपर्क किया है। आगरा अर्बन सेंटर को पहले ही इनर रिंग रोड इस बुलेट ट्रेन के स्टेशन से जोड़ेगी। यह स्टेशन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की एंट्री के पास प्रस्तावित किया गया है।
बुलेट ट्रेन परियोजना: फैक्ट फाइल
- 865 किमी तक लंबा होगा दिल्ली-वाराणसी कारीडोर
- 1-1 स्टेशन आगरा और मथुरा जनपद में रहेगा
- 2.30 लाख करोड़ रुपये परियोजना पर होगा खर्च
- 350 किमी प्रतिघंटा तक हो सकती ट्रेन की स्पीड