फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, निर्माण सील

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। प्रवर्तन अनुभाग की टीम ने ताजगंज-प्रथम वार्ड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अनधिकृत निर्माण को सील किया। साथ ही 12 हजार वर्गमीटर में बसाई जा रही एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

ताजगंज-प्रथम वार्ड अंतर्गत नगला कली रोड (कहरई रोड) पर ब्रह्मजीत सिंह की ओर से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने निर्माण को सील कर दिया। ग्वालियर रोड स्थित ककुआ पुलिस चौकी के ठीक सामने राजेंद्र सिंह लगभग 12,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना अनुमति अवैध कॉलोनी विकसित करा रहे थे। यहां बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें