फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा में चूक: मुख्यमंत्री योगी के सभा स्थल की बैरीकेडिंग तक पहुंचा सांड़, मच गई भगदड़

Sat, 25 Dec 2021 07:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान दूसरी बार सुरक्षा में चूक हुई है। इस बार बटेश्वर में सभा स्थल के पास सांड़ पहुंच गया, जिससे वहां भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन
सभा स्थल पर घुसा सांड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जनपद के बटेश्वर में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई। शनिवार दोपहर पौने चार बजे एक सांड़ सभास्थल की बैरीकेडिंग तक पहुंच गया। जिससे सभास्थल पर भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान कई लोग गिर गए, हालांकि किसी को भी चोट नहीं आई। 

विज्ञापन

सभा स्थल और मंदिर सभा के बीच में नृत्य कर रहे कलाकारों ने भी भागकर जान बचाई। अचानक घुसे सांड़ से पहले पुलिसकर्मियों ने खुद को बचाया। सांड़ को सभा स्थल से खदेड़ने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए थे। तकरीबन दस मिनट बाद सांड़ को सभा स्थल से हटाया जा सका। तब लोगों ने राहत की सांस ली।
आगरा में फ्लीट के सामने आया था सांड़ 
इससे पूर्व 10 दिसंबर को जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आए थे, तब भी सांड़ ने सुरक्षा में सेंध लगा दी थी। उस वक्त शहर के एमजी रोड पर मुख्यमंत्री की फ्लीट के आगे अचानक सांड़ आ गया था। इससे फ्लीट में शामिल वाहनों की लेन बदलनी पड़ा थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बटेश्वर को दी सौगात 
भारत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी शनिवार को उनके पैतृक गांव बटेश्वर पहुंचे थे। उन्होंने यहां 230 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा कर बाबा बटेश्वरनाथ का आशीर्वाद लिया। 

संबंधित खबर- बटेश्वर में बोले सीएम योगी: जिनके घरों से 200 करोड़ मिल रहे, वो पूर्व की सरकार में जनता से लूटा हुआ धन

ब्रज की संस्कृति के बिखरे रंग               
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बटेश्वर पहुंचने से पहले सभा स्थल के पास ब्रज के गीत गूंजे। ब्रज के कलाकारों ने मयूर नृत्य कर मौजूद लोगों का मनमोह लिया। भदावरी और ब्रज के लोक गीतों की यमुना किनारे गंगा वही। जिसने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें