फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः बेवर में फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने पटक कर मार डाला

Mon, 19 Aug 2019 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मृतक किसान पुत्तूलाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेवर थाना क्षेत्र के गांव मद्दापुर खास में शनिवार की शाम खेत की रखवाली कर रहे किसानों को एक सांड़ ने पटक कर मार डाला। खेत में बाजरे की फसल खाने के लिए घुसे सांड़ को भगाने पर वह हमलावर हो गया। 
विज्ञापन


गांव मद्दापुर खास निवासी 75 वर्षीय किसान पुत्तूलाल पुत्र लालजीत शनिवार शाम को खेत में खड़ी बाजरे की फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। इस बीच एक सांड़ खेत में घुसने लगा। 

परिजनों के अनुसार पुत्तूलाल ने उसे भगाने की कोशिश की। इस पर सांड़ हमलावर हो गया। उसने किसान को कई बार उठाकर जमीन पर पटका। इससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद किसान मौके पर पहुंचे और सांड़ को भगाया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद पुत्तूलाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। किसान की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। 

पीसी आर्य, एसडीएम भोगांव का कहना है कि किसान के परिवार की हरसंभव मदद कराई जाएगी। साथ ही सांड़ को पकड़वाकर गोशाला भेजा जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें