फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः ऑपरेशन को डॉक्टर नहीं आया, गर्भस्थ शिशु की हुई मौत

Mon, 19 Aug 2019 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित कबीर देव हॉस्पिटल में गर्भवती के ऑपरेशन के लिए चिकित्सक नहीं आया। करीब 24 घंटे बीतने के बाद डॉक्टर पहुंचा और हालत खराब बताते हुए गर्भवती को एसएन इमरजेंसी भेज दिया। यहां भी उसे भर्ती नहीं किया। परिवारीजन उसे ट्रांस यमुना कॉलोनी के गंगाराम नर्सिंग होम में ले गए, जहां मृत शिशु पैदा हुआ। 
विज्ञापन


एत्मादपुर के धौर्रा निवासी नरेंद्र कुमार का कहना है कि उनकी गर्भवती पत्नी अर्चना को 14 अगस्त को दोपहर में कबीर देव हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जांच कराने के बाद शाम को ऑपरेशन कराने को कहा। लेकिन डॉक्टर नहीं आए।

15 अगस्त की शाम चार बजे डॉक्टर आए और पत्नी की हालत खराब बताकर उसे एसएन कॉलेज इमरजेंसी ले जाने को कहा। मरीज को देर रात इमरजेंसी लेकर आए, यहां स्टाफ की कमी बताकर भर्ती नहीं किया। लौटकर पत्नी को ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित गंगाराम नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां मृत शिशु पैदा हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें