औंछा के गांव नगला नया स्थित खेत की रखवाली करने गए किसान पर गुरुवार की रात सांड़ ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को जब तक परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला नया निवासी 45 वर्षीय किसान जुगेंद्र सिंह गुरुवार की रात खाना खाने के बाद रात करीब 12 बजे खेत पर धान की रखवाली करने के लिए गए थे। परिजनों के अनुसार खेत में घुसे सांड़ को उन्होंने भागने का प्रयास किया।
इसी दौरान सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जब अन्य ग्रामीण खेत की ओर गए तो जुगेंद्र को बेसुध हालत में पड़ा देख परिजनों को सूचना दी।