फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में सांड़ ने एक और किसान को मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

Thu, 07 Feb 2019 03:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृत किसान का फाइल फोटो
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। जसराना क्षेत्र में सांड़ ने एक और किसान की जान ले ली। किसान अपने खेत से वापस आ रहा था। रास्ते में साड़ ने उस पर हमला कर दिया। इसमें उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


गांव नगला नथुआ निवासी गैलन सिंह पुत्र रामकिशन गुरुवार की सुबह खेत पर गए थे। जब वो खेत से वापस आ रहे थे, तभी रास्ते में खड़े सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। सांड़ ने अपने सीगों में फंसाकर किसान को कई जमीन पर पटका। 
  
यह देख आसपास मौजूद लोग दौड़े। उन्होंने लाठी-डंडों से सांड़ को भगाया। लोगों ने देखा तो गैलन सिंह की मौत हो चुकी थी। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन

 
बता दें कि खुले मे घूम रहे आवारा पशु जहां किसानों की फसलों को बर्बाद क रहे हैं, वहीं हिंसक भी होते जा रहे हैं। एक पखवाड़े पूर्व नगला बदीला में भी सांड़ के हमले से किसान की मौत हो गई थी। इन घटनाओं से इलाके में दहशत है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें