फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए गई महिला पर सांड़ ने किया हमला, मौत

विज्ञापन
30एमएनपी-11-मृतका गुड्डी देवी का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
भोगांव। शौच के लिए खेत की ओर जा रही महिला पर सांड़ ने हमला कर दिया। जिला अस्पताल से सैफई ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी 65 वर्षीय अशरफी देवी शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे खेत पर शौच जाने के लिए जा रही थीं। रास्ते में खड़े सांड़ को उन्होंने भगाने का प्रयास किया। इसी बीच सांड़ हमलावर हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों के अनुसार सांड़ ने महिला को कई बार उठा पटका। किसी तरह एकत्रित होकर ग्रामीणों ने सांड़ को भगाया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर महिला को शाम के समय सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार सैफई ले जाते समय महिला की मौत हो गई।
सांड़ के हमले की प्रमुख घटनाएं
-13 नबंवर 2018 को करहल के गांव शाहजहांपुर निवासी 35 वर्षीय किसान सुनील कुमार पर फसल रखवाली के दौरान सांड़ ने हमला कर दिया। इससे किसान की मौत हो गई।
-29 जनवरी 2019 को बिछवां थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज निवासी गजेंद्र सिंह खेत में सिंचाई कर रहे थे। तभी सांड़ ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-छह अप्रैल 2019 को बेवर के गांव मुड़ई में 70 वर्षीय किसान वेदराम जाटव को सांड़ ने पटक पटक कर मार डाला था। वह मक्का की रखवाली कर रहे थे।
-08 जून 2019 को बिछवां के गांव लालपुर निवासी किसान गिरीश चंद्र की सांड़ के हमले में मौत हो गई थी। वह मक्का की रखवाली कर रहे थे।
-29 जून 2019 को बिछवां के गांव सुल्तानगंज निवासी 65 वर्षीय किसान राजेंद्र सिंह की भी सांड़ के हमले में मौत हो गई थी।
-सात जुलाई 2019 को थाना औंछा क्षेत्र के गांव भरथरा निवासी 55 वर्षीय किसान भारत सिंह की सांड़ के हमले में मौत हो गई थी। किसान धान की नर्सरी में पानी लगा रहा था।
-17 अगस्त की शाम फसल की रखवाली कर रहे गांव मद्दापुर खास निवासी 75 वर्षीय किसान पुत्तूलाल पुत्र लालजीत की सांड़ के हमले से मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें