फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बंधी मिली भैंस

Sat, 25 Jun 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बंधी मिली भैंस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गांवों की दशा देख हैरान रह गए राज्य योजना आयोग के सदस्य 
विज्ञापन

हैंडपंपों में चल रहे सबमर्सिबल, संपर्क मार्गों की दशा खराब मिली

मुख्यमंत्री के आदेश पर राज्य योजना आयोग के सदस्य देवेंद्रमणि द्विवेदी ने शुक्रवार को दोपहर तक ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण किया। शाम को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की। निरीक्षण के दौरान गांवों की दशा देख वे हैरान रह गए। बमरौली अहीर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भैंस बंधी मिली। कई क्षेत्रों में हैंडपंपों में सबमर्सिबल लगा हुआ मिला। 
 द्विवेदी ने अपर नगर आयुक्त को शहर और नालों की सफाई के लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। जल निगम और विद्युत विभाग के अधिकारियों को हैंडपंपों में सबमर्सिबल लगाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। शहर में पाइप लाइन लीकेज के संबंध में जलसंस्थान के महाप्रबंधक को ठोस उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के यदि कहीं गाड़ी धोने के लिए वर्कशाप बनाया गया है तो उस पर कार्रवाई की जाए। जल निगम अधिशासी अभियंता से हैंडपंपों को लगाने के समय भूमिगत पानी की टेस्ंिटग रिपोर्ट के संबंध में जानकारी मांगी तो वे विवरण उपलब्ध कराने में असमर्थ रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 शमसाबाद के लोहिया ग्राम सूरजपुरा में संपर्क मार्ग की स्थिति खराब मिली। तालाबों पर अतिक्रमण और हैंडपंपों पर सबमर्सिबल लगाने की शिकायत ग्रामीणों ने की। ग्राम गदौली खुर्द में खारे पानी की समस्या से निजात के लिए ग्रामीणों ने ओवर हेड टैंक स्थापित कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि शौचालय बनवाने के लिए धनराशि यदि पहले मिल जाए तो अभियान में तेजी आ जाएगी। जो भी कमियां मिलीं, उनको दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर नगर आयुक्त राम सिंह गौतम, डीडीओ जेपी पांडेय, परियोजना निदेशक सचिन यादव, अर्थ एवं संख्याधिकारी चित्रा दुबे, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी अजय राठौर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें