फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल अफसर अब हर माह  यात्रियों के हमसफर होंगे 

Sat, 25 Jun 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
 रेल हमसफर सप्ताह के उत्साहजनक नतीजों के बाद अब रेलवे बोर्ड ने हर माह सप्ताह मनाने का फैसला लिया है। रेलवे अधिकारी अब हर माह स्टेशनों और ट्रेनों का दौरा करके यात्रियों की परेशानियों से रूबरू होंगे। इलाहाबाद जोन के सभी मंडलों में एक जुलाई से रेल हमसफर सप्ताह मनाया जाएगा। इसकी थीम स्वच्छता रहेगी। इस दौरान स्टेशन, ट्रेनों और दफ्तरों में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें, रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्रेनों में रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों की परेशानियों को जानने और उन्हें निस्तारित करने के लिए 26 मई से एक जून तक रेल हमसफर सप्ताह चलाया था। जिसमें अधिकारियों को हर दिन अलग-अलग थीम पर काम करना था। इसके लिए सभी मंडलों में स्टेशन अधीक्षकों से लेकर इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों तक की ड्यूटी लगाई गई थी। उत्साहजनक नतीजों के बाद इस सप्ताह को हर महीने मनाने का निर्णय हुआ है। अगस्त में सत्कार, सितंबर में सेवा, अक्टूबर में सतर्कता, नवंबर में सामंजस्य, दिसंबर में संयोजन और जनवरी में संचार सप्ताह मनाया जाएगा। पीआरओ भूपिंदर ढिल्लन ने बताया कि रेल यात्रियों की ओर से बेहतर नतीजे मिलने के बाद अब रेल अधिकारी हर माह यात्रियों की समस्याओं से रूबरू होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें