कासगंज। निजी स्कूलों में हर वर्ष किताबों के बदलने और मनमानी फीस वसूल किए जाने को लेकर बहुजन समाज पार्टी द्वारा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें अन्य कई समस्याओं को भी रखा गया। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिक्षा माफिया पर अंकुश लगाने की मांग की है, जिससे निर्धन बच्चे भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
जिलाध्यक्ष शैतान सिंह भारती ने कहा कि निजी स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों द्वारा पुस्तक विक्रेताओं से कमीशन लेकर हर वर्ष पुस्तकें बदल ली जाती हैं। उनकी द्वारा जो सूची किताबों की दी जाती है, एक निर्धारित दुकानों पर ही मिलती हैं, जिससे पुस्तक विक्रेता भी किताबों की मनमानी कीमत वसूलते हैं, जिसके कारण अभिभावकों को आर्थिक बोझ बढ़ रहा हैं। सरकार की मंशा हर बच्चें को शिक्षा दिलानी की है, लेकिन निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से काफी अधिक फीस वसूली जाती है। कमल कुमार बौद्ध ने कहा कि जैसे सरकार भू माफिया पर बुलडोजर चलवा रही हैं, वैसे ही शिक्षा माफिया पर भी कार्रवाई करें। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देने वालों में सोनू भारती, सुभाष गौतम, हरि सिंह, ललित भारती, सिक्की, खालिद, गजेंद्र सिंह, डीपी सिंह, प्रेम कुमार आदि शामिल रहे।