फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की परीक्षा में पकड़ा मुन्नाभाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच हुई। प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान डीएवी इंटर कॉलेज घिरोर में एक मुन्नाभाई पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने थाना घिरोर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सोमवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा थी। डीएवी इंटर कॉलेज घिरोर पर परीक्षा के दौरान जीव विज्ञान के छात्र राघवेंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक को शक हुआ, फोटो मिलान किया तो मिलान नहीं हुआ। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक ने उससे पूछताछ की, तो उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली। राघवेंद्र की जगह पर परीक्षा दे रहे युवक ने अपना नाम सनोज निवासी गांव ओय शाहजहांपुर थाना घिरोर बताया। केंद्र व्यवस्थापक ने उसके विरुद्ध थाना घिरोर में तहरीर दी है। पकड़े गए मुन्नाभाई को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक युवक पुलिस हिरासत में था।
डीएवी इंटर कॉलेज घिरोर में द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरा युवक परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। उसके विरुद्ध केंद्र व्यवस्थापक ने थाना घिरोर में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें