फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बसपा ने यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद की पहली बड़ी कार्रवाई, इस नेता को किया निष्कासित

Thu, 31 Mar 2022 02:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बसपा ने आगरा उत्तर से वैश्य, दक्षिण सीट से ब्राह्मण, एत्मादपुर से बघेल, खेरागढ़ से कुशवाहा वोटों को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। इसके बाद भी पार्टी आगरा से एक भी सीट पर कब्जा नहीं जमा सकी।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी ने चुनाव परिणाम आने के 20 दिन के अंदर ही दक्षिण विधानसभा से अपने प्रत्याशी रहे रवि भारद्वाज को पार्टी से निष्कासित कर दिया। बसपा जिलाध्यक्ष धीरज बघेल ने बताया कि अनुशासनहीनता बरतने पर रवि भारद्वाज को कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने कार्यशैली में सुधार नहीं किया। इस पर उन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में आगरा की सभी नौ सीटों पर पहली बार सभी नए चेहरों पर दांव लगाया था। बसपा ने आगरा उत्तर से वैश्य, दक्षिण सीट से ब्राह्मण, एत्मादपुर से बघेल, खेरागढ़ से कुशवाहा वोटों को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। इसके बाद भी पार्टी आगरा से एक भी सीट पर कब्जा नहीं जमा सकी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें