फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबुद्ध सम्मेलन: कासगंज में सतीश मिश्रा ने भाजपा और सपा को बताया ब्राह्मण और दलित विरोधी, कहा- प्रदेश में दहशत का माहौल

Tue, 03 Aug 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

 कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती ने कानून के द्वारा कानून का रात चलाया। उन्होंने कभी पक्षपात नहीं किया। सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का नारा दिया। सत्ता में रहते हुए उन्होंने अपनी ही पार्टी के सांसद को अपराध करने पर आवास पर बुलाकर गिरफ्तार कराया, दो अन्य मंत्रियों को जेल भेजा।
विज्ञापन
कासगंज में प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान सतीश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सांसद और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने कहा कि आगामी समय में प्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर सोरों और पटियाली का तीर्थस्थल के रूप में विकास कराएंगे। वह इस मामले को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष भी रखेंगे। उन्होंने भाजपा की सरकार को ब्राह्मण और दलित विरोधी बताया। कहा कि यूपी में दहशत का माहौल है। लोगों को डराया, धमकाया और मारा जा रहा है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव सोमवार को पटियाली के एसबीआर इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वह बसपा नेता एवं उच्च शिक्षा आयोग के पूर्व सदस्य नीरज मिश्रा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध संगोष्ठी में भाग लेने आए थे। उन्होंने भाजपा के साथ समाजवादी पार्टी को भी ब्राह्मण और दलित विरोधी बताया। सिलसिलेवार तरीके से उत्पीड़न की घटनाओं का जिक्र किया। जिसमें बिकरू कांड और हाथरस का रेपकांड शामिल रहा। 
उन्होंने नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि यूपी में हर दो घंटे में महिलाएं रेप का शिकार हो रही हैं। भगवान श्रीराम के नाम पर वोट लेकर यह कैसा रामराज्य प्रदेश को दिया है। जहां न महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही लोग। जब बसपा की सरकार थी उस समय रात्रि 2 बजे भी महिलाएं बिना डर घर से निकल सकती थीं। उन्होंने कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती ने कानून के द्वारा कानून का रात चलाया। उन्होंने कभी पक्षपात नहीं किया। सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का नारा दिया। सत्ता में रहते हुए उन्होंने अपनी ही पार्टी के सांसद को अपराध करने पर आवास पर बुलाकर गिरफ्तार कराया, दो अन्य मंत्रियों को जेल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म के नाम पर ठगने का काम किया
भाजपा ने राम और धर्म के नाम पर ठगने का काम किया है। भाजपा की सरकार में चुन-चुन कर ब्राह्मणों को मारा जा रहा है। जब-जब ब्राह्मण समाज पर अत्याचार होता है ईश्वर दंड देता है। ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम के वंशज हैं। उत्तर प्रदेश में तीन करोड़ ब्राह्मण हैं। ब्राह्मण और दलित आबादी का जोड़ 40 फीसदी तक पहुंचता है। सतीश मिश्रा ने बेरोजगारों और किसानों के मुद्दे पर भी तीखे प्रहार किए। कहा कि कृषि कानून को लोकसभा और राज्यसभा में जबरदस्ती पास करा लिया गया। अब देश बचाने का वक्त आ चुका है, सबक सिखाने का वक्त आ चुका है। सभी लोग एकजुट होकर बसपा की सरकार 2022 में बनाएंगे।

पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने भाजपा सरकार को ब्राह्मण विरोधी बताया। कहा कि ब्राह्मण और सर्वसमाज मिलकर इस उत्पीड़न का बदला भाजपा सरकार को उखाड़कर लेगा। संयोजक नीरज किशोर मिश्रा ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी में ही ब्राह्मणों का सम्मान है। पटियाली विधानसभा क्षेत्र के ब्राह्मणों ने भाजपा सरकार को उखाड़ने का संकल्प लिया है। बसपा के वरिष्ठ नेता राजीव शर्मा ने भी भाजपा सरकार की उत्पीड़न की घटनाओं का जिक्र करते हुए ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर भाजपा को चुनावों में सबक सिखाने की अपील की। 
ये भी पढ़ें:
आगरा में गरजे सतीश मिश्रा: भाजपा धर्म की ठेकेदारी करती है, सरकार में ब्राह्मण और अनुसूचित जाति के लोगों का उत्पीड़न
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें