फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बांकेबिहारी भी होंगे वाईफाई वाले, भक्तों के लिए इंटरनेट फ्री

Wed, 21 Jun 2017 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
विज्ञापन
अब भगवान कृष्ण के सभी प्रमुख मंदिरों में वाईफाई की सुविधा मिलेगी। भारत संचार निगम लिमिटेड ने द्वारिकाधीश मंदिर, जन्मस्थान, बांकेबिहारी मंदिर और निधि वन में उपकरण लगा दिए हैं। इसी महीने ये सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि मथुरा और वृंदावन में रोजाना 50,000 से अधिक श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन, पूजा-अर्चना और परिक्रमा करने आते हैं। विभिन्न मोबाइल कंपनियों के रोमिंग में होने और अन्य तकनीकी कारणों से श्रद्धालुओं को भजन, अन्य धार्मिक कार्यक्रम, फोटो अपलोड करने में खासी दिक्कत होती है। इसे लेकर बीएसएनएल अब श्रद्धालुओं के लिए यहां निशुल्क वाईफाई सुविधा देगा। 

पहले चरण में मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारिकाधीश मंदिर, वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर और निधिवन मंदिर में हॉटस्पॉट के उपकरण लगाए गए हैं। इन उपकरणों का परीक्षण सफलता के साथ पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन


बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक सूर्यकांत ने बताया कि चारों मंदिरों में श्रद्धालुओं को निशुल्क नेटसर्फिंग के लिए वाईफाई सुविधा शुरू हो रही है। इसमें श्रद्धालु मोबाइल पर वाईफाई सर्च कर बीएसएनएल वाईफाई को लिंक करने पर 10 से 15 मिनट तक फ्री वाईफाई डाउनलोडिंग कर सकेंगे। ज्यादा डाउनलोड करने पर रिचार्ज कराना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें