फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीएससी बॉटनी की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा कॉलेज में बीएससी बॉटनी सत्र 2025-26 की तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि परीक्षाएं विभाग की ओर से निर्धारित बैचों के अनुसार आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


बीएससी द्वितीय वर्ष (बॉटनी) तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 13 दिसंबर को सुबह 9 बजे से बीएससी लैब–I, लैब–II एवं एमएससी प्रैक्टिकल लैब में संपन्न होगी। इसी प्रकार बीएससी तृतीय वर्ष (बॉटनी) पंचम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 19 दिसंबर को सुबह 9 बजे से इन्हीं प्रयोगशालाओं में आयोजित होगी। बॉटनी विभागाध्यक्ष डॉ. श्याम गोविंद सिंह ने छात्रों को निर्देशित किया है कि वे अपना कॉलेज पहचान पत्र एवं आवश्यक सामग्री साथ लाना न भूलें और निर्धारित समय पर उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें