फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद शिक्षिका को बीएसए ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। हाल ही में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के तहत जिले में आने वाली एक शिक्षिका को बीएसए ने जेल में निरूद्ध होने की जानकारी के बाद निलंबित कर दिया है। शिक्षिका 27 अगस्त से हस्ताक्षर करने के लिए बीएसए कार्यालय नहीं पहुंच रही थी।
विज्ञापन

मार्च में शासनादेश के तहत बाहरी जनपदों से शिक्षक जिले में स्थानांतरित होकर आए थे।
इन शिक्षकों को भी तक शासन ने विद्यालय आवंटित नहीं किए हैं। जिससे ये शिक्षक बीएसए कार्यालय पर ही उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। तीन मार्च 2021 को जनपद फिरोजाबाद से स्थानांतरित होकर जिले में पहुंची शिक्षिका शिल्पी यादव की उपस्थिति भी बीएसए कार्यालय पर दर्ज की जा रही थी।
27 अगस्त से शिक्षिका बीएसए कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराने नहीं पहुंचीं। इस पर बीएसए ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि शिक्षिका शिल्पी यादव विभिन्न आरोपों में जेल में निरूद्ध है। इस पर बीएसए ने तत्काल प्रभाव से शिक्षिका को निलंबित करते हुए बीआरसी मैनपुरी से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें