फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: किसान की बेरहमी से हत्या, ईंट से कुचला सिर; खून से लथपथ पड़ा मिला शव

Tue, 20 Jun 2023 11:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

किसान रोज की तरह ट्यूबवेल पर ही सो रहा था। सुबह जब वहां से ग्रामीण गुजरे तो खून से लथपथ किसान की लाश को देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना नौहझील के गांव कटेलिया में सोमवार की रात ट्यूबवेल पर सो रहे एक किसान की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। आरोपी को ग्रामीणों ने पहचान लिया। हत्या में गांव का नामजद युवक शामिल बताए गया है। हत्यारोपी का सुराग लगाने के लिए मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला पानी के पाइप के बाद हुई कहासुनी से जुड़ा लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यहां का है मामला 

पुलिस के अनुसार गांव कटेलिया निवासी किसान बबलू उर्फ प्रेमपाल पुत्र भगवानसहाय रोजाना की तरह सोमवार को भी अपने खेत पर स्थित ट्यूबवेल पर गए थे। रात में वह ट्यूबवेल पर ही सो गए। पास से गुजर रहे एक ग्रामीण ने ट्यूबल पर उनका रक्त रंजिश शव देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गईं। मौके पर जाकर देखा तो बबलू मृत अवस्था में अपनी जमीन पर पड़ा था। शोर सुनकर मौके पर अन्य ग्रामीण एकत्र हो गए और मृतक के स्वजन को सूचना दी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  मैनपुरी तिहरा हत्याकांड: दर्दनाक चीखों से दहला गांव, राहुल के सिर थी मौत सवार; कोई भी न कर सका सामना

ईंट से कुचलक की गई हत्या 

सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेलेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक के चेहरे और शरीर पर ईंट के निशान दिखाई दे रहे थे। मौके से ईंट भी बरामद हुई है। संभावना है कि ईंट से कुचलकर ही बबलू की हत्या की गई। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक त्रगुन विनेश भी मौके भी पहुंचे। परिजनों से बातचीत करने के बाद पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें -  रास्ते के विवाद का खूनी खेल: बीच सड़क पर चाचा की हत्या, सामने जो आया मार दी गोली; तिहरे हत्याकांड से दहशत
विज्ञापन

जांच कर रही पुलिस 

अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। आरोपी की पहचान कुछ ग्रामीणों ने की है। मृतक की पत्नी मुनेश देवी पुत्र अवनीश और पुत्रीरजनी का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। शांति व्यवस्था के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें -  Mainpuri: तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी राहुल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, रास्ते के विवाद में ली थी जान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें